वकील समेत गिरफ्तार

मुंबई पुलिस आयुक्तालय के नवी मुंबई: फर्जी चेक द्वारा बैंग्लूरू की हर्बल लाइफ इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. कंपनी के बैंक के खाते से ४ करोड़ १० लाख रूपए उड़ान वाले एक गिरोह के ७ लोगों को पनवेल शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक वकील का भी समावेश है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-२ के पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे के अनुसार हर्बल लाइफ इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. कंपनी के खाते से रुपए उड़ाने के मामले में रामकिशन पांडे (५१), अमिताभ मिश्रा (६१), अरफात शेख (३३), विनोद भोसले (४४), जावेद कुरेशी (५५), श्रीजील कुरपम्बील (३९) व मुकेश बैंक के खाते में जमा होनेवाली रकम के गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का मास्टर माइंड अराफत शेख पेशे से वकील है। पुलिस उपायुक्त दुधे के अनुसार अरफात शेख ने पनवेल स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स मैनेजर मुकेश गुप्ता से हर्बल लाइफ इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. कंपनी के बैंक के खाते में जमा होनेवाली रकम बारे में जानकारी हासिल किया थाइसके बाद दिल्ली से हर्बल लाइफ इंटरनेशनल कंपनी के फर्जी लेटरहेडडिजिटल हस्ताक्षर, रबर स्टैंप व फर्जी चेक बनवा कर कंपनी के खाते से अन्य खातों में रूपए ट्रांसफर करा लिया करते थे। इस मामले में उक्त सभी आरोपियों ने शेख का साथ दिया था।